Skip to main content

कुछ अनकहे राज़


The personal diary 


कोई मुझसे पूछ बैठा क्या मिलेगा किसी की  निजी किताब में ?
Image result for personal diaryमैंने भी जवाब देते हुए कहा ताव में,

कुछ लम्हे होंगे उतार-चड़ाव के,
कुछ किस्से होंगे उसके जीवन के हर पड़ाव के,

कहीं फूल खिले होंगे इश्क़ नामक गुलाब के,
तो कहीं होंगे ज़िक्र काटों द्वारा दिए ज़ख्मों  के,

कहीं होंगे प्रश्न बिना जवाब के,
तो कहीं लिखे मिलेंगे अलफ़ाज़ उनके ख्वाब के,

कहीं वर्णन होंगे लोगो के बदलते स्वभाव के,
तो कहीं होंगे किस्से उनपर  पड़े प्रभाव के,

कहीं मिलेंगे नशे शराब के,
तो कहीं मिलेंगे शौक नवाब के,

कुछ मिले या ना मिले !
कुछ मिले या ना मिले !
पर कुछ अनकहे राज तो  मिलेंगे ही  जनाब के।।
                                            
                                                    by - Yash Gupta 



Comments

Anonymous said…
Waah Gupta Waah
Unknown said…
Nice thought my dear brother, good keep it up.
Unknown said…
Keep it up👍🏻
Unknown said…
अंतिम पंक्तियाँ सर्वश्रेष्ठ हैं,भाव अच्छा है और यकीनन राज़ भी
Anonymous said…
Nice topper

Popular posts from this blog

बच्चे माता-पिता की पुस्तक

बच्चे माता-पिता के लिए पुस्तक के सामान होते है।  कुछ इन्हे अपने हाथों  से संजोते है  तो कुछ इन्हे नोटों से सवारते है।  कुछ पन्ने  इस पुस्तक में स्वयं ही लिख जाते है,  और कुछ अपने पन्नो को नशे की आग में भस्म कर जाते है।  जो पुस्तक को नहीं संभाल  पाते है , वो कुछ समय बाद उसको राख  पाते है।   कुछ इसपर स्वर्ण अक्षर लिख जाते है , और जीवन भर उसके तेज से खुद को रौशन  पाते है।  कुछ लोग इस पुस्तक पर प्रतिबन्ध लगते है, तो कुछ इन्हे यूँ  ही खुला छोड़ जाते है।  परन्तु फिर भी कई बार ये पन्ने व्यर्थ हो जाते है,  जब वे पुस्तक के अच्छे मित्र नहीं बन पाते है।  कई बार इस पुस्तक के पन्ने  स्वयं को जलाते है,  परन्तु आग लगाने से पहले अपने पाठक को भूल जाते है।   पुस्तक कैसी भी हो वे उसे सीने से लगते है , उसके जलने के बाद भी उसको भुला नहीं पाते है।  कुछ पुस्तकों से लोग केवल धन कमा पाते है , और कुछ लोग इनसे जीवन भर खुशियाँ  पाते है।...

हमारे सपने

हमारे सपने  ना जाने ये स्वपन क्या-क्या दिखाते हैं।  कभी गहरे समुद्र में तो कभी चाँद पर पहुंचाते हैं।।  जाने-अनजाने ही सही कई इच्छाओं  को पूरा कर जाते हैं।  कुछ देर के लिए ही सही पर  परम सुख की अनुभूति कराते   हैं।।  कुछ स्वपन  हमें डराते भी हैं।  पर आँख खुलने पर राहत  का एहसास कराते हैं।। कभी-कभी स्वपन में नामुमकिन से काम भी मुमकिन हो जाते हैं।  और कभी-कभी  ये खुद को हकीकत में तब्दील करने की प्रेरणा दे जाते हैं।।  कुछ स्वपन बंद तो कुछ खुली आँखों से देखे जाते हैं। पर इन स्वपनो का हम खुद पर गहरा प्रभाव पाते हैं।। स्वपन कैसे भी हों आँख खुलने पर टूट ही जाते हैं।  और यदि सच हो जाएं तो वो स्वपन नहीं रह जाते।।

इंसान की बदलती फितरत

कितनी जल्दी बदलता है इंसान  एक पल में बनाता  प्रेम की नदी ,तो दूजे पल जंग का मैदान , कितनी जल्दी बदलता है इंसान। सामने करता इज़्ज़त ,और पीछे करे अपमान,  कितनी जल्दी बदलता है इंसान। कभी पूजता कृष्ण तो कभी पूजे हनुमान,  कितनी जल्दी बदलता है इंसान। काम के लिए खुद को कहे बच्चा मस्ती के लिए कहे मै  हूँ जवान,  कितनी जल्दी बदलता है इंसान।       कभी कहे ये सब है छलावा  कभी कहे होता भगवान,   कितनी जल्दी बदलता है इंसान। सुबह गाए  ईमान के गीत शाम बने बेईमान,  कितनी जल्दी बदलता है इंसान। एक पल कहे अधिकार है शिक्षा दूजे पल बेचता ज्ञान,  कितनी जल्दी बदलता है इंसान। गिरगिट भी हो जाए ये देख  हैरान,  जी हाँ इतनी जल्दी बदलता है इंसान।                            By- Yash Gupta