Skip to main content

हमारे सपने



Colorful scene man dreaming in bed at night with Vector Imageहमारे सपने 


ना जाने ये स्वपन क्या-क्या दिखाते हैं। 
कभी गहरे समुद्र में तो कभी चाँद पर पहुंचाते हैं।। 

जाने-अनजाने ही सही कई इच्छाओं  को पूरा कर जाते हैं। 
कुछ देर के लिए ही सही पर  परम सुख की अनुभूति कराते  हैं।। 

कुछ स्वपन  हमें डराते भी हैं। 
पर आँख खुलने पर राहत  का एहसास कराते हैं।।

कभी-कभी स्वपन में नामुमकिन से काम भी मुमकिन हो जाते हैं। 
और कभी-कभी  ये खुद को हकीकत में तब्दील करने की प्रेरणा दे जाते हैं।। 

कुछ स्वपन बंद तो कुछ खुली आँखों से देखे जाते हैं।
पर इन स्वपनो का हम खुद पर गहरा प्रभाव पाते हैं।।

स्वपन कैसे भी हों आँख खुलने पर टूट ही जाते हैं। 
और यदि सच हो जाएं तो वो स्वपन नहीं रह जाते।।

Comments

Anonymous said…
bahut khoob
Unknown said…
❤️❤️🙏🙏
Anonymous said…
Waah gupta waah
Tk said…
Bahut behtereen ♥️
Unknown said…
Nice line brother

Popular posts from this blog

इंसान की बदलती फितरत

कितनी जल्दी बदलता है इंसान  एक पल में बनाता  प्रेम की नदी ,तो दूजे पल जंग का मैदान , कितनी जल्दी बदलता है इंसान। सामने करता इज़्ज़त ,और पीछे करे अपमान,  कितनी जल्दी बदलता है इंसान। कभी पूजता कृष्ण तो कभी पूजे हनुमान,  कितनी जल्दी बदलता है इंसान। काम के लिए खुद को कहे बच्चा मस्ती के लिए कहे मै  हूँ जवान,  कितनी जल्दी बदलता है इंसान।       कभी कहे ये सब है छलावा  कभी कहे होता भगवान,   कितनी जल्दी बदलता है इंसान। सुबह गाए  ईमान के गीत शाम बने बेईमान,  कितनी जल्दी बदलता है इंसान। एक पल कहे अधिकार है शिक्षा दूजे पल बेचता ज्ञान,  कितनी जल्दी बदलता है इंसान। गिरगिट भी हो जाए ये देख  हैरान,  जी हाँ इतनी जल्दी बदलता है इंसान।                            By- Yash Gupta    

लोग दूसरों को देख क्यों चलते है

लोग दूसरों  को देख क्यों चलते है  क्यों दूसरों को देख लोग अपनी राह बदलते हैं,  क्यों वे सबको देख उनके पीछे  चलते हैं।  क्यों घर से वे लक्ष्यहीन निकलते हैं , क्यों लोगों को देख उनके मन मचलते।  मोम होते हुए भी माटी के समान  आग में जलते हैं,  इसलिए कुछ बनने की जगह हर पल पिघलते है।  बहुत पछताते  हैं जब चलते ही फिसलते है , क्यों एक बार गिरने के बाद भी नहीं संभलते  है।  क्या इन्हे नहीं कोई समझाता जब ये ऐसा करते हैं , क्यों कोई नहीं कहता इनसे कुछ क्या सब इनसे डरते हैं।  ये भी हो सकता है की ये बात कभी ना सुनते हैं , और अनसुना कर सब बस आँख बंद कर बढ़ते हैं ।                                                                                                   by ...

लोगो के कहे अनुसार क्यों चलना

    लोगों  को  खुश क्यों करना है ? क्यों आप लोगों  की नज़रों में अच्छा बनना चाहते है'  इस कारण आप अपने शौक पूरे नहीं  कर पाते  है।   क्यों अपने जीवन को अपने लिए ही कठिन बनाते है,   क्यों लोग आशाएँ करके आपके जीवन पर अपना हक जताते  है. क्यों वो आपको उनके  जैसा बनाना चाहते है,   वो जो मानते है आप भी वो मानो क्यों ऐसा वो चाहते है.  क्या  थके नही आप अब तक ये करते- करते , क्यों अपना जीवन जीना भूल गए आगे बढ़ते- बढ़ते,  क्यों रुक गए थे हर्षोल्लास  की सीढ़ियां चढ़ते- चढ़ते , क्या थके नहीं अब तक लोगों की उम्मीदों पर खरा  उतरते- उतरते,  शायद कुछ लोगों को ये एहसास  हो जाए इसे पढ़ते -पढ़ते जो अपने काम करते थे  लोगों  से डरते -डरते   और जी रहे थे हर पल मरते -मरते                                           ...