Skip to main content

हमारे सपने



Colorful scene man dreaming in bed at night with Vector Imageहमारे सपने 


ना जाने ये स्वपन क्या-क्या दिखाते हैं। 
कभी गहरे समुद्र में तो कभी चाँद पर पहुंचाते हैं।। 

जाने-अनजाने ही सही कई इच्छाओं  को पूरा कर जाते हैं। 
कुछ देर के लिए ही सही पर  परम सुख की अनुभूति कराते  हैं।। 

कुछ स्वपन  हमें डराते भी हैं। 
पर आँख खुलने पर राहत  का एहसास कराते हैं।।

कभी-कभी स्वपन में नामुमकिन से काम भी मुमकिन हो जाते हैं। 
और कभी-कभी  ये खुद को हकीकत में तब्दील करने की प्रेरणा दे जाते हैं।। 

कुछ स्वपन बंद तो कुछ खुली आँखों से देखे जाते हैं।
पर इन स्वपनो का हम खुद पर गहरा प्रभाव पाते हैं।।

स्वपन कैसे भी हों आँख खुलने पर टूट ही जाते हैं। 
और यदि सच हो जाएं तो वो स्वपन नहीं रह जाते।।

Comments

Anonymous said…
bahut khoob
Unknown said…
❤️❤️🙏🙏
Anonymous said…
Waah gupta waah
Tk said…
Bahut behtereen ♥️
Unknown said…
Nice line brother

Popular posts from this blog

बच्चे माता-पिता की पुस्तक

बच्चे माता-पिता के लिए पुस्तक के सामान होते है।  कुछ इन्हे अपने हाथों  से संजोते है  तो कुछ इन्हे नोटों से सवारते है।  कुछ पन्ने  इस पुस्तक में स्वयं ही लिख जाते है,  और कुछ अपने पन्नो को नशे की आग में भस्म कर जाते है।  जो पुस्तक को नहीं संभाल  पाते है , वो कुछ समय बाद उसको राख  पाते है।   कुछ इसपर स्वर्ण अक्षर लिख जाते है , और जीवन भर उसके तेज से खुद को रौशन  पाते है।  कुछ लोग इस पुस्तक पर प्रतिबन्ध लगते है, तो कुछ इन्हे यूँ  ही खुला छोड़ जाते है।  परन्तु फिर भी कई बार ये पन्ने व्यर्थ हो जाते है,  जब वे पुस्तक के अच्छे मित्र नहीं बन पाते है।  कई बार इस पुस्तक के पन्ने  स्वयं को जलाते है,  परन्तु आग लगाने से पहले अपने पाठक को भूल जाते है।   पुस्तक कैसी भी हो वे उसे सीने से लगते है , उसके जलने के बाद भी उसको भुला नहीं पाते है।  कुछ पुस्तकों से लोग केवल धन कमा पाते है , और कुछ लोग इनसे जीवन भर खुशियाँ  पाते है।...
 कलम ऐसी है कलम की शक्ति आधीन है इसके हर व्यक्ति चाहे हो शिक्षा या हो भक्ति सबको है ये कायम रखती हर विषय का है स्वाद ये चखती चाहे हो विज्ञान या हिंदी की विभक्ति सबके जीवन को इसने क्षण भर में बदल में डला किसी को वैज्ञानिक , किसी को कलाकार तो किसी को शायर बना डाला खोला इसने हर प्रश्न का ताला कइयों को पहवाई  फूलो की माला किसी ने इससे लिखी निर्मला तो किसी ने लिखी मधुशाला जिनके कारण  हुआ साहित्य जगत में इन लिखको का बोल बाला  जिसने किआ अपमान इसका उसपर लगा अज्ञानता का ताला                                                                          BY- Yash Gupta