Skip to main content

लोग दूसरों को देख क्यों चलते है


लोग दूसरों  को देख क्यों चलते है 


क्यों दूसरों को देख लोग अपनी राह बदलते हैं, 
क्यों वे सबको देख उनके पीछे  चलते हैं। 


क्यों घर से वे लक्ष्यहीन निकलते हैं ,
क्यों लोगों को देख उनके मन मचलते। 


मोम होते हुए भी माटी के समान  आग में जलते हैं, 
इसलिए कुछ बनने की जगह हर पल पिघलते है। 


बहुत पछताते  हैं जब चलते ही फिसलते है ,
क्यों एक बार गिरने के बाद भी नहीं संभलते  है। 


क्या इन्हे नहीं कोई समझाता जब ये ऐसा करते हैं ,
क्यों कोई नहीं कहता इनसे कुछ क्या सब इनसे डरते हैं। 


ये भी हो सकता है की ये बात कभी ना सुनते हैं ,
और अनसुना कर सब बस आँख बंद कर बढ़ते हैं । 
                                              

                                                  by -
                                                        YASH GUPTA  






Comments

Unknown said…
यकीनन कलमकार
ghost said…
Waah Gupta Waah

Popular posts from this blog

इंसान की बदलती फितरत

कितनी जल्दी बदलता है इंसान  एक पल में बनाता  प्रेम की नदी ,तो दूजे पल जंग का मैदान , कितनी जल्दी बदलता है इंसान। सामने करता इज़्ज़त ,और पीछे करे अपमान,  कितनी जल्दी बदलता है इंसान। कभी पूजता कृष्ण तो कभी पूजे हनुमान,  कितनी जल्दी बदलता है इंसान। काम के लिए खुद को कहे बच्चा मस्ती के लिए कहे मै  हूँ जवान,  कितनी जल्दी बदलता है इंसान।       कभी कहे ये सब है छलावा  कभी कहे होता भगवान,   कितनी जल्दी बदलता है इंसान। सुबह गाए  ईमान के गीत शाम बने बेईमान,  कितनी जल्दी बदलता है इंसान। एक पल कहे अधिकार है शिक्षा दूजे पल बेचता ज्ञान,  कितनी जल्दी बदलता है इंसान। गिरगिट भी हो जाए ये देख  हैरान,  जी हाँ इतनी जल्दी बदलता है इंसान।                            By- Yash Gupta    

लोगो के कहे अनुसार क्यों चलना

    लोगों  को  खुश क्यों करना है ? क्यों आप लोगों  की नज़रों में अच्छा बनना चाहते है'  इस कारण आप अपने शौक पूरे नहीं  कर पाते  है।   क्यों अपने जीवन को अपने लिए ही कठिन बनाते है,   क्यों लोग आशाएँ करके आपके जीवन पर अपना हक जताते  है. क्यों वो आपको उनके  जैसा बनाना चाहते है,   वो जो मानते है आप भी वो मानो क्यों ऐसा वो चाहते है.  क्या  थके नही आप अब तक ये करते- करते , क्यों अपना जीवन जीना भूल गए आगे बढ़ते- बढ़ते,  क्यों रुक गए थे हर्षोल्लास  की सीढ़ियां चढ़ते- चढ़ते , क्या थके नहीं अब तक लोगों की उम्मीदों पर खरा  उतरते- उतरते,  शायद कुछ लोगों को ये एहसास  हो जाए इसे पढ़ते -पढ़ते जो अपने काम करते थे  लोगों  से डरते -डरते   और जी रहे थे हर पल मरते -मरते                                           ...