Skip to main content

आखिर क्या होती है माँ



 
आखिर क्या होती है माँ 

Image result for maa"जब दूर आ गए पता चला तब,
आखिर क्या होती है माँ ,

इस दुनिया में हमें वो लाती,
सारा दर्द यूँ ही सह जाती ,

हर रात जाग जो हमें सुलाती, 
आँखों का तारा हमें बुलाती ,

अच्छा भोजन जो हमें खिलाती, 
खुद चाहे भूखी  रह जाती  ,

ऊँगली पकड़ चलना वो सिखाती, 
गिरते जो हम तो हमें उठती,

गलती करने पर डाँट लगाती, 
हम  रूठें  तो हमें मानती ,

काम छोड़ जो हमे पढ़ाती, 
न पड़ने पर मार लगाती ,

कभी -कभी  बाज़ार ले जाती, 
जो चीज़ भी माँगो  तुम्हे दिलाती ,

बदले में  वो कुछ न पाती ,
हमें हँसते देख वो खुश हो जाती।।

Comments

Unknown said…
जो इंसान माँ को जान जाते हैं,
वो इंसान माँ पर जान देते है,
मतला होता है ना मक़ता कोई,
जब हम माँ पर ग़ज़ल कहते हैं,
बेहतरीन कविवर❤️🙏